News

*भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ क्रांति दिवस पर हर कांग्रेस कार्यकर्ता का संकल्प, 2022 में भाजपा को सत्ताविहीन करके ही दम लेंगे / जयेंद्र रमोला।*

ऋषिकेश दिनांक 9 अगस्त 2021_
कांग्रेस जनों ने अगस्त क्रांति दिवस को भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ अपने घरों में कांग्रेस का झण्डा लगाकर मनाया, साथ ही पूरी विधानसभा में हर कांग्रेस कार्यकर्ता के घर झण्डे लगवाकर 2022 में भाजपा को सत्ताविहीन करने का संकल्प लिया ।
अपने घर पर झण्डा लगाने के पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश में भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ कांग्रेस जनों ने भाजपा के जनविरोधी सरकार के विरूद्ध क्रांति का बिगुल बजाया है ।
रमोला ने बताया कि 8 अगस्त 1942 की शाम को बम्बई में अखिल भारतीय काँगेस कमेटी के बम्बई सत्र में ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नाम दिया गया था और 9 अगस्त से इस आंदोलन की शुरुआत हुई और आज 9 अगस्त 2021 के दिन पूरे उत्तराखण्ड में भाजपा गद्दी छोड़ों के नारों के साथ पूरे प्रदेश में क्रांति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। तथा कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने अपने अपने घरों पर कांग्रेस का झण्डा लगाकर सत्तासीन भाजपा को चेताने का काम किया है। जिस प्रकार गोरे अंग्रेजों के अत्याचार से आम जन त्रस्त हो गये थे और पूरे देश में एक आंदोलन का बिगुल बजा उसी प्रकार इन भाजपा के काले अंग्रेजों से आम जन त्रस्त हो गया है और अब इस क्रांति दिवस से हर व्यक्ति भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने को प्रतिबद्ध है।


रमोला ने बताया जल्द ही एक बड़ी मुहिम के साथ विधानसभा ऋषिकेश सहित उत्तराखण्ड की सभी विधानसभाओं में झण्डों को लगाने के साथ साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जनजागरण अभियान भी चलाया जायेगा।