News

*आईसीएसई बोर्ड की 12वी परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ऋषिकेश के टॉपर कृष्णान्श गोस्वामी को किया विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित, की उज्जवल भविष्य की कामना।*

ऋषिकेश दिनांक 9 अगस्त 2021_
आईसीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 97.8 फीसदी अंक प्राप्त कर ऋषिकेश को टॉप करने वाले कृष्णांश गोस्वामी को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।
ओंकारानंद सरस्वती निलयम ऋषिकेश के छात्र रहे कृष्णांश गोस्वामी ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन के दम पर ऋषिकेश में उच्च स्थान प्राप्त किया है। जिसको लेकर सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत उनके पिता राजीव कुमार गोस्वामी अपने पुत्र की सफलता पर उत्साहित है।
बैराज स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष ने कृष्णांश गोस्वामी को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


विधानसभा अध्यक्ष ने उनके पिता राजीव गोस्वामी एवं माता मधुलिका गोस्वामी को भी अपनी बधाई प्रेषित की।इस मौके पर कृष्णांश गोस्वामी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाकर वो देश को अपनी सेवा देना चाहते हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में होनहारों की कोई कमी नहीं है केवल उन्हें सही मार्गदर्शन एवं उचित शिक्षा देने की आवश्यकता है।