दलित शोषित मंच ने अंबेडकर चौक के सामने किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन, रखा उपवास
ऋषिकेश 21 अक्टूबर 2020, पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम ऋषिकेश शासन प्रशासन द्वारा संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की खंडित प्रतिमा 2 माह बाद भी ना बदले जाने पर पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव के नेतृत्व में रेलवे रोड डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर प्रतिमा के सामने नगर निगम ऋषिकेश तथा शासन प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर धरना देकर उपवास रखा!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयपाल जाटव ने कहा कि प्रतिमा को खंडित हुए 2 माह से ज्यादा का समय बीत गया नगर है! मगर निगम प्रशासन जानबूझकर प्रतिमा नहीं बदल रहा है! निगम द्वारा जो 5 सदस्य कमेटी बनाई गई! उसकी भी एक ही बार मीटिंग हुई और तय हुआ कि हरिद्वार से प्रतिमा लाई जाएगी! परंतु हरिद्वार में प्रतिमा ना मिलने के कारण तय हुआ कि जयपुर से प्रतिमा लाई जाएगी और आज 1 माह बीतने के बाद भी प्रतिमा का कुछ पता नहीं है! जयपाल ने कहा की सत्ताधारी पार्टी बाबा साहब के नाम पर वोट तो मांगती है! लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं बदली जा रही जो गलत है! और इसका का हम विरोध करते हैं !आज हमारे द्वारा नगर निगम शासन प्रशासन के विरुद्ध सांकेतिक प्रदर्शन कर धरना व उपवास का कार्यक्रम किया गया और अब जल्दी ही जो अनुसूचित जाति के कोटे से पार्षद जीत के आए हैं और नगर निगम में आते ही बाबासाहेब को भूल गए तथा बाबा साहब के बनाए सविधान के अनुकूल आरक्षण ले रहे हैं ! हम उनके विरोध में भी हर वार्ड में सुरक्षित तरीके से उनको याद दिलाने के लिए की धरना प्रदर्शन तथा उपवास का कार्यक्रम करेंगे! फिर भी अगर प्रतिमा नहीं बदली गई तो सड़कों पर आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी! आज का कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस के साथ किया गया! कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुनील गोस्वामी,जतिन जाटव,सरल साहनी, कुमकुम साहनी,बनवारी लाल,सुलेख चंद, रामचंद्र,रमेश राम,मलू राजभर,मंगलसिंह,कुनकुन साहनी आदि उपस्थित थे!

