*गजेंद्र विक्रम शाही को किया गया कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग का (प्रदेश महामंत्री) नियुक्त*

ऋषिकेश दिनॉंक 27 मार्च 2021_
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन(से०नि०) बलबीर सिंह रावत द्वारा छिद्दरवाला निवासी पूर्व सैनिक गजेन्द्र विक्रम शाही को कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया ।नियुक्ति पत्र देते हुऐ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गजेन्द्र विक्रम शाही को मिठाई खिलाकर बधाई दी ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि गजेन्द्र विक्रम शाही जनाधार वाले नेता हैं और ये कुछ दिन पूर्व बड़ी संख्या में प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में अपने साथियों के साथ कांग्रेस में सम्मिलित हुऐ थे ।इनके अनुभव के लाभ से कांग्रेस की और मज़बूती के लिये कार्य किया जायेगा ।

गजेन्द्र विक्रम शाही ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष का आभार जताते हुऐ कहा कि मुझ पर विश्वास कर कर मुझे जो ज़िम्मेदारी दी है उसको बख़ूबी निभाते हुऐ कांग्रेस के प्रति वफ़ादार रहकर बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करूँगा ।
मौक़े पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, ज़िलाध्यक्ष गौरव चौधरी, ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंशुल त्यागी, पूर्व बीडीसी सदस्य गोकुल रमोला, जितेन्द्र त्यागी, हिमांशु जाटव आदि मौजूद थे ।
