News

गौरी फाउंडेशन ने समझा गरीब बच्चों का दर्द ,कंपकपाती ठंड में की डेढ़ सौ जरूरतमंद बच्चों को गरम जैकेट वितरित

ऋषिकेश दिनांक 16 जनवरी 2021_
हरिपुर कलां बिरला फार्म में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश गौनियाल के द्वारा क्षेत्र के डेढ़ सौ जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म जैकेट वितरित की गई।

शनिवार को गौरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं कांता प्रसाद बड़ौला के सहयोग से क्षेत्र के सैकड़ो जरूरतमंद बच्चों को जैकेट प्रदान की गई। इस मौके पर जानकारी देते हुवे क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश गोनियाल ने बताया कि काफी समय से उनके क्षेत्र के गरीब परिवारों द्वारा जरूरत महसूस की जा रही थी जिसके तहत आज सभी डेढ़ सौ बच्चों को जैकेट मुहैया कराई गई है उन्होंने बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र में समय समय पर यह अभियान भी चलाया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण आहत ना हो उसके लिए भी उनकी टीम रात्रि में जाकर गली के चौराहों एवं सड़कों पर ठंड से ठिठुर रहे लोगो को कम्बल मुहैया कराने का भी कार्य कर रही है।

इस अवसर पर सहयोग करने वालो में समाजसेवी कमल पटेल, डॉ राजे सिंह नेगी,सुनील कुमार ओझा,अनिल शर्मा,रवि रावत,सत्यम पटेल,पंकज पाल,राजकुमार राणा,विनायक गिरी,सौरभ गुप्ता आदि शामिल थे।