News

राम मंदिर निर्माण (सहयोग राशि) के लिए 4 वर्षीय बिटिया ने दान में दी अपनी गुल्लक

ऋषिकेश दिनांक 16 जनवरी 2021_
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे भारतवर्ष से सहयोग व समर्थन राशि एकत्र की जा रही है।
इसी क्रम में ऋषिकेश की एक छोटी सी 4 वर्ष की बिटिया (माहीश्री गुप्ता) पुत्री हर्षित गुप्ता मनीराम रोड ऋषिकेश लंबे समय से दैनिक रूप से पूजन के पश्चात अपनी गुल्लक में कुछ पैसे रोज जमा करती थी जो आज स्वयंसेवक समूह को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए दान में दी। जिसमें से कुल पांच हज़ार अस्सी रुपए (5080) निकले।

मौके पर उपस्थित प्रबुद्ध जनों एवं बिटिया के पिता ने कहा की जब बच्चे बच्चे में मंदिर निर्माण के प्रति इतना जज्बा है तो बड़े लोगों को इन से प्रेरणा लेनी चाहिए। और स्वेच्छा से राम मंदिर के लिए जितनी हो सके धन राशि दान देनी चाहिए।

मौके पर बिटिया माहीश्री, पिता हर्षित गुप्ता, माता श्वेता गुप्ता, सतीश गुप्ता, संतोष गुप्ता, बीना देवी, प्रदीप कोहली, कपिल गुप्ता, ज्योति शर्मा, अजय कालरा, अनिता बहल, हरि ओम कश्यप, जयंत किशोर सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।