News

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट “का शुभारंभ

आज दिनांक 10 दिसंबर 2020 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट “का शुभारंभ किया गया .इस अभियान के अंतर्गत दिसंबर माह में छात्र-छात्राओं में फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला के द्वारा किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर ‘फिट इंडिया मूवमेंट ‘लोगों में आसान तरीके से फिट रहने की जागरूकता जागृत करने से से संबंधित महा अभियान है एवं स्वस्थ शरीर मनुष्य के लिए सबसे बड़ी देन है।

.इस कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त स्वयंसेवी घरों में रहकर खेल, योगा आदि गतिविधि में भाग लेंगे ।इसके अतिरिक्त इस अवसर पर ‘करे योग रहे निरोग ‘विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रियंका संगल ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट स्वस्थ भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।यदि बॉडी फिट तो माइंड भी हिट है। फिटनेस के लिए इन्वेस्टमेंट तो जीरो है लेकिन इसमें रिटर्न हंड्रेड परसेंट है इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ (प्रभारी)कार्यक्रम अधिकारी विपिन चंद्र शाह, डॉ एम पी एस परमार ,डॉ जय लक्ष्मी रावत डॉक्टर ,डॉ रिचा बधाणी ,डॉ आराधना चौहान आदि मौजूद रहे।