कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर किया 2 घंटे का धरना प्रदर्शन।

ऋषिकेश 6 जनवरी 2021। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2 घंटे का धरना प्रदर्शन कर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी।
पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय पर केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर 2 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन पर संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जयपाल जाटव ने कहा कि देश का किसान अन्नदाता पिछले 44 दिन से दिल्ली की सड़कों पर कड़कती ठंड बारिश में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के ऊपर थोपे गए काले कानून वापस लेने के लिए केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर रहा है। मगर केंद्र सरकार बार-बार वार्ता के नाम पर मीटिंग कर किसानों को परेशान कर रही है। एक और तो केंद्र सरकार कह रही है कि हम यह काले कानून वापस नहीं लेंगे वहीं दूसरी ओर आठ दौर की वार्ता अभी तक किसानों से कर चुके हैं। जिसका कोई हल नहीं निकला है। किसानों को बेवजह परेशान क्यों किया जा रहा है? इस आंदोलन में 50 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। आज तक एक बार भी देश के प्रधानमंत्री गृहमंत्री ने शहीद शहीद हुए किसानों के बारे में एक बार भी नहीं बोला जो निंदनीय है ।

जाटव ने कहा कि जब तक किसानों का दिल्ली में आंदोलन चलता रहेगा हम भी लगातार धरने प्रदर्शन को समर्थन देते रहेंगे। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार किसानों की समस्या सुने और तीनों काले कानून वापस ले। कार्यक्रम के अंत में शहीद हुए किसानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। धरना प्रदर्शन श्रद्धांजलि में पूर्व पार्षद सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, अखिलेश राजभर, सुलेख चंद, बनवारीलाल, रमेश राम, सकल साहनी, कुन कुन साहनी, प्रवीण जाटव, दिनेश साहनी, राम अशीष सैनी, आकाश जाटव, अशोक विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
