ग्रहों की वाणी (greho ki vaani) ,आज का राशिफल मंगलवार 27 अक्टूबर 2020 मिथुन सिंह तुला और मकर राशि वालों के लिए
मिथुन
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे क्योंकि वहां कुछ दिक्कतें चल रही हैं तो ध्यान देना बहुत जरूरी भी होगा। भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर होगा जिससे कामों में रुकावट आ सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अचानक से कोई चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपका आचरण धार्मिक रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। उनके प्रिय से उन्हें प्रेम की सौगात मिलेगी। परिवार का माहौल आप को मजबूती प्रदान करेगा।
सिंह
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। खास तौर से आपका स्वास्थ्य बिगड़ने से बीमारी हो सकती है, इसलिए आपको अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेग। जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें करेगा, जो आपके बड़े काम आएंगी, इसलिए ध्यान से उन्हें सुनें और मानें भी। प्रेम जीवन जीने वालों को मिले-जुले अनुभव मिलेंगे। उनका प्रिय उनसे कुछ मनचाही इच्छाओं को पूरा करने की बात करेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और आपके काम की प्रशंसा भी होगी।

तुला
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में कुछ ऐसी दिक्कतें आएंगी, जो आपका ध्यान आकर्षित करेंगी और आपकी चिंताओं को बढ़ाएंगी। किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, खासतौर पर आपकी मां जी बीमार पड़ सकती हैं। काम के सिलसिले में मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे। आपके काम में दम तो होगा लेकिन आपको आवश्यकतानुसार उसका प्रतिफल नहीं मिलेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्यार की भरमार रहेगी और जीवन साथी खुलकर प्रेम जताएगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे और सुखद नतीजे हासिल होंगे। अपने शत्रुओं से सावधान रहें।
मकर
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पूर्व में की गई किसी यात्रा का लाभ आपको आज मिलेगा लेकिन आपको आज यात्रा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप बीमार पड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में दुख और क्रोध का मिश्रित भाव रहेगा, इससे बचकर रहना बढ़िया है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। धन संबंधित लाभ होंगे। हल्के-फुल्के खर्चे हो सकते हैं।


