उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए नीरजा देव भूमि ट्रस्ट ने समाजसेवी डॉ राजे नेगी को किया “ऋषिकेश गौरव सम्मान” से सम्मानित

ऋषिकेश 26 अक्टूबर 2020,
समाज में किए गए सामाजिक कार्य शिक्षा लोक भाषा एवं चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए नीरजा देव भूमि ट्रस्ट द्वारा डॉ राजे नेगी को देहरादून रोड स्थित साईं आई केयर सेंटर में सम्मानित किया गया!
ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने कहा की ऋषिकेश में समाज सेवक के रूप में डॉ राजे नेगी ने पिछले कई वर्षों में समाज सेवा में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है! उनके द्वारा निशुल्क उड़ान पाठशाला के जरिए बच्चों में शिक्षा की अलग जलाई है! उन्होंने कहा कि नेगी ने उत्तराखंड संस्कृति एवं लोक भाषा के प्रचार एवं प्रसार के लिए कई प्रयास किए हैं एवं बहुत से निशुल्क नेत्र जांच शिविरों के आयोजन इनके द्वारा किए गए हैं! तथा समाज में इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से लोगों मैं दूसरों की मदद करने का जज्बा पैदा होता है! जोकि बहुत हर्ष की बात है! डॉ राजे नेगी ने भी ट्रस्ट का आभार जताया है! इस मौके पर मनीष अग्रवाल अंकुर गोयल आचार्य द्वारिका प्रसाद भट्ट प्रकाश शाह समाजसेवी उत्तम सिंह अटवाल मोनिका पवार अंजली वर्मा मनोज नेगी आदि उपस्थित थे