भारी बारिश से घरों के आंगन मे भरा पानी, ग्रामवासी हुए परेशान

छिदरवाला/ रोहित निषाद/ 6 अगस्त/सावन का महीना चल रहा है।और इस दौरान बरसात भी हो रही है जो राहत के साथ साथ नुकसान भी पहुँचा रही है।
यही देखने को मिला छिदरवाला में दरअसल NHA द्वारा मेन हाइवे रोड के किनारे पानी नीकाशी के लिए नालियाँ बनाई गयी थी जिनका कार्य अधूरा छोड़ दिया गया जिसके बाद आसपास के इलाके में बरसात होने पर नाली के पानी को बहने की जगह ना मिलने पर पानी आसपास के घरों व खेतो तक भर गया।
जिससे घरों में रहने वाले लोगो को भारी सामान व भवनों का नुकसान का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी भवन स्वामी भूपेंद्र सिंह,हरी शंकर , निर्मल मिश्रवान, व अन्य से हुई मुलाकात में उन्होने बताया कि उन्होने इसकी शिकायत NHA के कर्मचारियों से भी करी लेकिन उन्होने इस बात को अनदेखा कर दिया,साथ ही उनका कहना है कि इस नाले के पानी में बहकर आए कचरे से गंदी बदबू आसपास फैल रही है पानी इकठा होने से मच्छरो के पनपने का खतरा तो बना ही है साथ हि खेतों व आसपास की झाड़ी की वजह से जहरीले जीव व कीट के घरों में घुसने का खतरा भी बना हुआ है।
