दो महिला चोरों ने चुराई जरूरी कागजात व नकदी, रायवाला पुलिस ने टीम गठित कर दोनों को किया गिरफ्तार।

ऋषिकेश, संजय राजपूत। तीर्थयात्रा के दौरान कई तरह के उठाईगीरों के गिरोह सक्रिय रहते है जो कि मौका देखकर यात्रियों का का सामना व रकम पर हाथ साफ कर बैठते है। ऐसे में कई लेडीज गैंग भी सक्रिय है। जो चोरी टप्पेबाजी कर अपने क्षेत्र में चले जाते है। ऐसा ही मामला हरिद्वार ऋषिकेश मार्ग पर देखने को मिला। लखन पुत्र नंदराम निवासी प्रतीतनगर रायवाला ने थाने आकर एक तहरीर दी कि नेपाली फार्म के पास विक्रम में दो महिलाओं ने मेरे थेले से मेरी पासबुक औऱ 13000 रुपये चोरी कर लिए है, जिस सम्बन्ध में थाना रायवाला पर अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा तत्काल 02 टीमो का गठन कर चोरी के खुलासे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए जिस क्रम में गठित टीमो द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए दो महिलाओं को चोरी किये रुपयों सहित मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओ में पूजा पत्नी स्व० वीरेंद्र निवासी C/O पप्पू खटीक बस्ती, पुरानी सब्जी मंडी नियर शिव चौक, थाना शामली जनपद शामली उम्र 40 वर्ष बरामदगी -6500 रुपये। निशा पत्नी वीरेंद्र निवासी उपरोक्त उम्र – 35 वर्ष बरामदगी- 6500 रुपये। दोनो गिरफ्तार महिलाओ को आज न्यायालय में पेश किया गया।
