*ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने किया तीन पुरुष एक महिला को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार करी सीज।*

ऋषिकेश दिनांक 09 अगस्त 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने लग्जरी वाहन टोयोटा कोरोला मे हरियाणा ब्रांड की 8 पेटी अंग्रेजी शराब, व दो अन्य जगहों से चेकिंग के दौरान 100 पव्वे देसी शराब के साथ तीन पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी वाहन सीज किया है।
ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत चेकिंग के दौरान गठित टीम द्वारा 14 बीघा जाने वाले पुल के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मयंक जाटव पुत्र श्री दोजी राम उम्र 28 वर्ष निवासी 458 बनखंडी ऋषिकेश को रोककर चेक किया उसके पास 48 पव्वे अवैध देसी शराब जाफरान बरामद हुई, दूसरी जगह गठित टीम द्वारा भैरव मंदिर तिराहा के पास चेकिंग के दौरान एक महिला गुड़िया पत्नी श्री सुरेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी गली नंबर 1 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश व पुरुष बजरंगी स्वर्गीय श्री मिश्रीलाल उम्र 21 वर्ष निवासी गली नंबर 1 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश को रोककर चेक किया तो उनके पास अलग-अलग प्लास्टिक के कट्टे में 26- 26 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद हुई।
वहीं फ्लाईओवर के निकट नटराज चौक के पास चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन टोयोटा कोरोला DL3C-BD-2767 जिसे एक व्यक्ति दिनेश पुत्र श्री प्रेम नारायण उम्र 49 वर्ष निवासी नुना माजरा तहसील बहादुरगढ़ थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा हाल निवासी पानी की टंकी के पास ढालवाला मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल चला रहा था, को रोक कर चेक किया तो उसमें 8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मारका हरियाणा बरामद हुई।

सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
इन तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उप निरीक्षक अरुण त्यागी (चौकी प्रभारी आईएसबीटी),उप निरीक्षक उत्तम रमोला(चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट),आरक्षी दिनेश डोगरा,आरक्षी राधेश्याम,आरक्षी तेज सिंह,महिला आरक्षी मित्रा आदि शामिल रहे।
