नशे के आदी युवकों , बच्चों व उनके परिवार के लिए ऋषिकेश पुलिस बनी मसीहा
ऋषिकेश दिनांक 18 अक्टूबर 2020
ज्ञात हो कि पिछले काफी समय से पुलिस के द्वारा ऑपरेशन सत्य के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है!वर्तमान में बच्चों एवं व्यक्तियों को नशे की लत से बचाने व अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जोरो पर है !
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा टीम गठित कर लगातार कार्यवाही करते हुए नशे के विरुद्ध प्रचार-प्रसार किया जा रहा है,एवं लोगों को जागरूक करने हेतु पंपलेट आदि बांटे जा रहे हैं। इसके साथ ही थाना एवं चौकी के अंतर्गत जागरूकता के लिए गोष्ठी का आयोजन एवं नशा करने वाले बच्चों व व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके परिवार जनों के समक्ष उनकी लगातार काउंसलिंग की जा रही है !काउंसलिंग किए जा रहे बच्चों की बीट कांस्टेबल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
उक्त अभियान के तहत आज चौकी प्रभारी आईडीपीएल द्वारा दो (2) नशे के आदी बच्चों को चिन्हित किया गया था। जिनके परिवारजन नशा मुक्ति केंद्र का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं थे। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत स्थित नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक से बातचीत कर ऑपरेशन सत्य के विषय में जानकारी दी गई। नशे के आदि दोनों बच्चों के परिवार जनों की सहायता से नशा मुक्ति केंद्र में निशुल्क भर्ती करा दिया गया है। एवं इनका इलाज ऋषिकेश पुलिस के सौजन्य से निशुल्क कराया जाएगा।


