उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

52 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ 59 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 18 अक्टूबर 2020
अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान एक पुरुष 52 पव्वे देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार !

जनपद को नशा मुक्त करने व (अवैध शराब, चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है !जिसके अनुपालन में
कल सायंकालीन गश्त के दौरान मनसा देवी फाटक श्यामपुर ऋषिकेश के पास एक व्यक्ति गुरुनाम उम्र 59 वर्ष पुत्र स्वर्गीय इंद्र सिंह निवासी मनसा देवी श्यामपुर ऋषिकेश को संदिग्ध अवस्था में रोक कर चेक किया तो को उसके पास एक सफेद कट्टे में 52 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है!