News

उत्तराखंड जनता एकता पार्टी के अध्यक्ष कनक धनाई के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने की विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय का घेराव करने की कोशिश/ पुलिस ने किया कनक धनाई समेत 33 लोगों को गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 28 जनवरी 2021।
उत्तराखंड जनता एकता पार्टी (यूजीपी) के अध्यक्ष कनक धनाई के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का उनके कैंप कार्यालय घेराव करने की कोशिश की जिन्हें पुुलिस द्वारा सीमा डेंटल कॉलेज केेे समीप रोक दिया गया। जिसके बाद ग्रामीण सड़क पर ही धरने पर बैठ गये। जिस पर पुलिस ने कनक धनाई समित 33 लोगों को गिरफ्तार किया।

बृस्पतिवार को यूजीपी अध्यक्ष कनक धनाई के आह्वान पर सैकड़ों लोग रायवाला,हरिपुर कला,छिद्दरवाला,गौरीमाफी,ग़ढी श्यामपुर आदि क्षेत्रों से आईडीपीएल में एकत्रित हुए यहां से ग्रामीणों ने बैराज स्थित विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय की तरफ कूच करना शुरू किया।

लेकिन पुलिस ने उन्हेंं रास्ते में ही रोक दिया। इस मौके पर कनक विधानसभा अध्यक्ष से 14 वर्षों केेेे कार्य हिसाब किताब भी मांगा। उनका आरोप था कि 14 वर्षों में ऋषिकेश विधानसभा में कोई काम नहीं हुआ