News

मोदीनगर में आयोजित “ऑल इंडिया ट्रेडिशनल सोतो काई” ओपन कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले (कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट एकेडमी) के बच्चों को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया सम्मानित ।

ऋषिकेश दिनांक 12 फरवरी 2021_
मोदीनगर मेरठ में आयोजित (ऑल इंडिया ट्रेडिशनल सोतोकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप) में ऋषिकेश की कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट एकेडमी के 5 बच्चों द्वारा पदक प्राप्त करने
जिसमें दो स्वर्ण व तीन कांस्य पदक हैं को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री ललित मोहन मिश्रा ने कहा कि काफी समय से ऋषिकेश की प्रतिभा भारत ही नहीं पूरे विश्व में कराटे के क्षेत्र में ऋषिकेश का नाम रोशन कर रही है। जिसमें संस्था के कराटे कोच राजेंद्र गुप्ता का विशेष योगदान है। अबकी बार भी जो बच्चे पदक लाए हैं कोच के अथक प्रयासों का ही नतीजा है!
व्यापार सभा भवन के अध्यक्ष मनोज कालड़ा ने कहा कि कठिन परिश्रम वा लगन से ही इस प्रकार के पदक प्राप्त किए जाते हैं। जिसमें ऋषिकेश की प्रतिभा जी जान से प्रयास कर पदक प्राप्त कर रहे हैं।


उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यथा संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया !
कोच राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों की कठिन परिश्रम का फल हमको मिल रहा है। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सिद्धार्थ कुमार व कीर्तन भंडारी व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी शिवम बिष्ट, कार्तिक पाल एवं अभिषेक नेगी को पदक जीतने पर सभी लोगों ने खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई दी।
इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष महेश सिंगर बैग एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु ढंग रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अरोड़ा, कपिल आनंद अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।