*वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में ऋषिकेश पुलिस ने किया एक पुरुष वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 22 मार्च 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने लम्बित चल रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में एक पुरुष वारंटी को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि जनपद मे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर ऋषिकेश पुलिस ने जोर शोर से अभियान चला रखा है।

जिसमें पुलिस की गठित टीम द्वारा अभियान के दौरान एक पुरुष वारंटी *सचिन श्रीवास्तव पुत्र श्री रमाकांत श्रीवास्तव निवासी गली नंबर 4 शीशम झाड़ी थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल* को गिरफ्तार किया गया है।
वारंटी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।
