Newsउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंरुड़कीहरिद्वार

सुबह को लापता हुई नाबालिग रात को हर की पैड़ी से मिली

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से सुबह को करीब 11:00 बजे लापता हुई एक नाबालिग रात को हर की पैड़ी से बरामद की गई। कुछ समय पहले गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी एक नाबालिग बीएचएल कर्मी अपने मामा के घर पर आई हुई थी। सुबह के समय किसी बात को लेकर परिजनों ने नाबालिग को डांट दिया। जिससे नाराज होकर नाबालिग बिना बताए घर से निकल गई। परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं चल सका तो परिजनों ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शाम करीब 6:00 बजे नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर। रात के समय रानीपुर पुलिस नाबालिग की तलाश करते हुए रेलवे स्टेशन से हरकी पैड़ी पहुंच गई। जहां पर लापता नाबालिग को बरामद किया गया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने इसकी पुष्टि की है।