राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के तत्वाधान में वित्तीय जागरूकता पर ऑनलाइन वेबीनार का शुभारंभ
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता मिश्र ने किया । उन्होंने कहा कि इस वेबीनार में विशेषज्ञों द्वारा जो वित्तीय जानकारी दी जाएगी उससे सभी प्रतिभागी लाभान्वित होंगे । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के विशेषज्ञ डॉक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि किस प्रकार से अपने कमाए हुए धन को इन्वेस्ट किया जा सकता है जिससे कि सुंदर व सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सके।
उनके द्वारा सभी प्रकार के इन्वेस्टमेंट की जानकारी दी गई जैसे स्वास्थ्य बीमा मिस यू अल्फाज साथ ही उन्होंने बताया कि छात्र किस प्रकार अपने जेब खर्च को बचाकर उसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। आर्थिक रूप से सक्षम बन सकते हैं।
कार्यशाला में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता मिश्र के साथ सभी अध्यापकों कर्मचारियों एवं छात्रों द्वारा प्रति भाग लिया। चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय के अलावा अन्य महाविद्यालयों के प्रोफेसर द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। सभी प्रतिभागियों द्वारा इस वेबीनार में महत्वपूर्ण विषय जानकारी प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया गया ।इस वेबिनारके सफल आयोजन के लिए आयोजन सचिव डॉ अशोक कुमार अग्रवाल को इस महत्वपूर्ण विषय पर वेबीनार कराने के लिए धन्यवाद दिया ।
वेबीनार के आयोजन में डॉक्टर संजय अग्रवाल, श्रुति गुप्ता व प्रीति सिंह व उनकी विशेषज्ञ टीम का विशेष योगदान रहा। इस वेबीनार के सफलतापूर्वक संचालन के लिए आयोजक सचिव डॉ अशोक कुमार अग्रवाल व दिनेश चंद्र ने सभी प्रतिभागियों व विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वेबीनार को सभी के लिए बहुत उपयोगी बताया।



