*नीलकंठ मंदिर में दर्शन को आई महिला के गले से हरियाणा की महिलाओं ने किया सोने की चेन पर हाथ साफ, लक्ष्मणझूला पुलिस ने किया चारों महिलाओं को गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 28 जुलाई 2021_
नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए हरियाणा से आई एक महिला के गले से हरियाणा की ही महिलाओं ने सोने की चैन पर किया हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नीलकंठ महादेव मन्दिर के दर्शन के लिए हरियाणा से आए श्रद्धालुओं में से एक बुजुर्ग महिला के गले से किसी अज्ञात ने सोने की चैन पर हाथ साफ कर दिया।

महिला को जब इसका पता चला तो उसने इसकी जानकारी साथी लोगों को दी। जिसके पश्चात जानकारी लक्ष्मण झूला पुलिस को दी गई। जिस पर लक्ष्मण झूला थाने में मुकदमा दर्ज कर उप निरीक्षक मनोज गैरोला के नेतृत्व में टीम गठित की व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और वादी की शिनाख्त के आधार पर नीलकंठ टैक्सी स्टैंड से 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान ममता पत्नी विनोद , कमलेश पत्नी भीम सिंह, पूजा पुत्री रोहित, सुमन पत्नी गोलू सभी निवासी मोहल्ला राम कॉलोनी थाना सदर जिला रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई।
पुलिस ने चारों महिलाओं के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
