ऋषिकुल तिराहे पर युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा बर्थडे पार्टी में हुआ था विवाद, पीडित ने शिकायत से किया इंकार
हरिद्वार 03 नवम्बर। बर्थडे पार्टी में सोमवार की रात किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा हैं कि जिस युवक से विवाद हुआ, उसके घर जाते वक्त ऋषिकुल तिराहे पर आध दर्जन से अधिख युवको ने घेर कर रोक लिया। आरोप हैं कि आरोपियों ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना से क्षेत्रा में भगदड़ मच गयी। आरोप हैं कि आरोपी युवक तलवार लिए हुए थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य पफरार होने में कामयाब रहे। लेकिन पीडित पक्ष ने शिकायत करने से इंकार कर दिया। जिसपर पुलिस ने हिरासत में लिए युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को ट्टषिकुल तिराहे पर स्कूटी सवार एक युवक को स्कूटी से पीछा कर रहे दो युवकों ने घेर कर रोक लिया। बताया जा रहा हैं कि दोनों युवकों ने स्कूटी सवार युवक को बात करने के बहाने एक कोने मे ले जाया गया। जहां दोनों युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। आरोप हैं कि आधा दर्जन से अध्कि युवकों ने मौके पर पहुंचते ही स्कूटी सवार युवक को जमकर पीटाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं अपनी जान बचाकर भागे युवक का आरोपियों ने पीछा कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना से क्षेत्रा में भगदड़ मच गया। जिस कारण कोई भी अकेला युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना पर मायापुर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार होेने में कामयाब रहे। बताया जा रहा हैं कि तीनों आरोपियों को चैकी ले जाया गया। जहां पर पीडित युवक जोकि विकास काॅलोनी हरिद्वार का बताया जा रहा हैं। पुलिस ने उसके पिता को भी चैकी बुलाया गया। पीडित युवक ने बर्थडे पार्टी में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की गयी। लेकिन पीडित की ओर से आरोपियों के खिलापफ शिकायत करने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को चेतावानी देकर छोड दिया। मायापुर चैकी प्रभारी संजीत कंडारी के अनुसार बीती रात ऋषिकुल तिराहे पर झगड़े की सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन आरोपियों सहित पीडित को चैकी लाया गया। जहां पीडित की ओर से शिकायत करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों जो कि ऋषिकुल, ब्रहा्रपुरी और रानीपुर मोड के रहने वाले थे को चेतावनी देकर छोड़ दिया।


