News

पंचतत्त्व में विलीन हुए ऋषिकेश के लाल शहीद राकेश डोभाल को लोगो ने दी नम आंखों से अंतिम विदाई

ऋषिकेश 17 नवंबर 2020
देश की सीमाओं की हिफाजत करते हुए ऋषिकेश के लाल बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल को तीर्थ नगरी ऋषिकेश के लोगों ने नम आंखों से विदाई दी ! ज्ञात हो कि कश्मीर के बारामूला में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में देश की सीमाओं की हिफाजत में तैनात ऋषिकेश के गंगा नगर निवासी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल वीर गति को प्राप्त हो गए थे! सोमवार सुबह लगभग 8:00 बजे करीब उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान गंगानगर पहुंचा! शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया आए हुए हर व्यक्ति की आंख मैं नमी थी शहीद राकेश डोभाल की नन्हीं बेटियों का रोना देखकर वहां पर खड़ा कोई भी व्यक्ति अपने आप को रोने से नहीं रोक सका! लगभग 9:00 बजे करीब पार्थिव शरीर को वाहन के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर ले जाया गया! शहीद की अंतिम यात्रा में जब तक सूरज चांद रहेगा राकेश तेरा नाम रहेगा, राकेश तेरा यह बलिदान याद रखेगा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद आदि गगनभेदी नारे लग रहे थे! पाकिस्तान के खिलाफ इस दौरान लोगों में खासा गुस्सा देखा गया! शव यात्रा के पूर्णानंद घाट पहुंचने पर बीएसएफ के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन ने वीर शहीद राकेश डोभाल को अंतिम सलामी दी! इस दौरान मौके राजनीतिक पर सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग एवं प्रशासन के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे!