News

टोक्यो ओलंपिक- 2020 में भारत को पहला स्वर्ण पदक, नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

हरिद्वार/शनिवार ,भारतीय युवा जेवलिन  एथलीट नीरज चोपडा ने टोक्यों ओलिंपिक में देश के लिए इतिहास रच दिया। भारत के ओलिंपिक इतिहास में पहली बार किसी एथलीट ने जैवलिन थ्रो थोड़ा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता और देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस खेल में नीरज से पहले किसी भी एथलीट ने ये कामयाबी हासिल नहीं की थी। वो देश क लिए गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट बन गए।

फाइनल राउंड में नीरज चोपड़ा , ने कमाल कर दिया और ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में ये मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। यही नहीं उन्होंने टोक्यों ओलिंपिक 2020 में भारत को पहला गोल्ड मेडल भी दिलाया। इसक अलावा वो भारत की तरफ से ओलिंपिक इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने | उनसे पहले शूटर अभिनव बिंद्रा ने ये कमाल 2008 बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में किया था।

जैवलिन थो फाइनल मुकाबले में नीरज की शुरुआत शानदार रही और उन्होंने पहले थ्रो में 87.03 मीटर भाला फेंका। पहला थ्रो (राउंड) खत्म होने क बाद वो पहले स्थान पर रहे। दूसरे थ्रो में नीरज ने पहले से ज्यादा दम दिखाते हुए भाले को 87.58 मीटर दूर फंका।

दूसरे राउंड में वो पहले स्थान पर रहने में कामयाब रहे। फाइनल के छह राउंड में नीरज ने सबसे ज्यादा दूर 87.58 मीटर भाला दूसरे राउंड में फेका था ओर किसी अन्य खिलाड़ी ने इस दूरी को पार करने में कामयाबी हासिल नहीं की।