उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

जयपाल ने की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से अतिक्रमण पीड़ितों के विस्थापन की मांग

ऋषिकेश दिनांक 14 अक्टूबर, पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में चंद्रभागा नदी के किनारे से हटाए गए झुग्गी झोपड़ी वालों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर एक ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें मांग की गई कि उनका जल्दी से जल्दी विस्थापन हो साथ ही जब तक विस्थापन नहीं होता तब तक वह जहां रह रहे हैं!वहीं उन्हें रहने दिया जाए!
भविष्य में जहां पर सरकार उनका विस्थापन करेगी वह वहां चले जाएंगे!पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ी गंभीरता से पीड़ितों की बात सुनी व उप जिला अधिकारी ऋषिकेश से फोन पर वार्तालाप की !अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दोबारा महामंत्री व पंजाब प्रभारी बनने की बधाई दी!प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सभासद सुनील गोस्वामी, सुलेख चंद, कुनकुन साहनी, सकल साहनी, रमेश राम जी साहनी, आदि मौजूद थे