News

धारदार हथियार से सरेआम पत्नी की गला रेत कर हत्या,पति फरार हो गया

हरिद्वार/शनिवार की रात राज कुमार पत्नी राजेश उम्र करीब 27 वर्ष निवासी लखीमपुर खीरी यूपी हाल हेतमपुर रोशनाबाद सिड़कुल की उसके पति ने तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास सहित मौके पर मौजूद मृतका के भाई से जानकारी ली। पूछताछ के दौरान मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन राज कुमारी और उसके पति राजेश के बीच किसी बात को लेकर कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। जिसकारण दोनों एक सप्ताह से अलग अलग रह रहे थे।

पुलिस पत्नी के हत्यारोपी की तलाश में सम्भावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।