उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई संत शिरोमणि दास जयंती ।

ऋषिकेश दिनांक 27 फरवरी 2021_
संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच द्वारा नई जाटव बस्ती रविदास मंदिर में हर्षोल्लास के साथ शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में पुष्पांजलि देते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव (पूर्व राज्य मंत्री) ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी भगवान रूपी संत थे। आज पूरा देश हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा पूर्वक संत रविदास जी की जयंती मना रहा है।

आज के दिन हमें यह प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि अपने जीवन काल में सच्चाई के रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करेंगे व अपनी आने वाली पीढ़ी को संत शिरोमणि रविदास जी के बारे में बताते रहेंगे, जिससे वह रविदास जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज का भला करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जसवंत जाटव तथा संचालन सतीश जाटव ने किया।
कार्यक्रम में जतिन जाटव, अनिल जाटव, आकाश जाटव, रमेश राम, कुन कुन साहनी, सकल साहनी, हंसराज, अशोक कुमार, सुलेख चंद, लाल बहादुर राजभर, विनय दुबे, सुशील गोस्वामी, प्रदीप जाटव, अशोक विश्वकर्मा, विजेंद्र जाटव, जितेंद्र जाटव, प्रवीण जाटव, गोपाल जाटव, विनोद जाटव, राजेंद्र जाटव, अनिल धीमान आदि ने भावभीनी पुष्पांजलि दी।
