शिवानी एवं नीरजा गोयल को मिला महिला गौरव सम्मान

ऋषिकेश दिनांक 13 नवंबर 2020
समाज मे महत्वपूर्ण योगदान दे रही शिवानी व नीरजा गोयल को सीमा खुराना व नरेन्द्र खुराना ने किया सम्मानित!

समाज मे महत्वपूर्ण योगदान दे रही ,शिवानी ने अभी कुछ दिनों पूर्व कराटे साप्ताहिक शिविर का आयोजन कर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर सभी महिलाओं व योगनगरी ऋषिकेशवासियों के दिल मे अपनी जगह बना ली है,जिस क्रम में आज उन्हें व समाजसेवी नीरजा गोयल को समाज मे महत्वपूर्ण योगदान दे रही दोनों महिलाओं को दीवाली के अवसर पर अंगवस्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया!
समाज मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही सीमा खुराना व विभिन्न संगठनों से जुड़े व समाजसेवी नरेन्द्र खुराना ने आज शिवानी व नीरजा गोयल को उनके निवास पर सम्मानित किया!इस अवसर पर शिवानी व नीरजा गोयल ने नरेन्द्र खुराना व सीमा खुराना का सह्दय आभार व्यक्त करते हुए बताया कि महिला गौरव सम्मान पाना हमारे लिए दीवाली के पर्व पर गर्व का विषय है!इस अवसर पर नरेन्द्र खुराना ,सीमा खुराना , धुरिवका, प्राची ,नूपुर ,इशिका ,सानिया कविता ,प्रिया गुप्ता,कांता प्रसाद,मनन डोगरा आदि मौजूद रहे!

