News

*नशा विरोधी अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने किया दो अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ कार सहित गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 19 अगस्त 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में (48 पव्वे अंग्रेजी शराब + 24 केन बियर) तथा (29 पव्वे अंग्रेजी शराब) के साथ दो अभियुक्तों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।


उक्त अभियान के तहत पुलिस गठित टीम के द्वारा दिनांक 18/08/2021 को दो अभियुक्तो दलविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी रेशम माजरी थाना डोईवाला देहरादून उम्र 28 वर्ष को ऑल्टो कार में 48 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की एवं 24 कैन बियर किंगफिशर की तस्करी करते विस्थापित के पास से तथा संजय पुत्र पुत्र पतराम सिंह निवासी झुग्गी झोपड़ी गोविंद नगर परशुराम चौक ऋषिकेश उम्र 41 वर्ष को 29 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की के साथ परशुराम चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा किया जा चुका है।
अभियुक्तों को निर्धारित समय अवधि में माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।


शराब तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल धर्मेंद्र नेगी,कांस्टेबल योगेंद्र सिंह,कांस्टेबल अनुज चौधरी,कांस्टेबल ओमवीर सिंह आदि शामिल रहे।