*बड़ी सफलता / पुलिस ने किया 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त को सेंट्रो कार सहित गिरफ्तार। दूसरा अभियुक्त हुआ फरार!*

ऋषिकेश दिनांक 30 मई 2021
ऋषिकेश पुलिस ने किया 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सेंट्रो कार सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा।
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा कल शाम गढ़ी तिराहा श्यामपुर के पास चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो कार को चेकिंग के लिए रोका तो उसके चालक ने कार तेजी से आगे की और भगा दी। जिसपर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया तो चालक कार छोड़कर भाग गया। मौके पर ड्राइवर सीट के बगल में बैठे व्यक्ति को पकड़कर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह माल अक्षत नाम के व्यक्ति का है, जिसने नेपाली तिराहे के पास गोदाम बना रखा है, जहां पर अभी भी शराब की पेटियां रखी हुई हैं।
उक्त अभियुक्त की निशानदेही पर उपरोक्त गोदाम में जाकर तलाशी ली गई तो वहां पर 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अलग-अलग चंडीगढ़ मारका रॉयल स्टाइल व फोर्स वन मार्का बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम पता
आशीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश उम्र 43 वर्ष निवासी रुस्तमपुर जिला गोरखपुर
हाल निवासी- किराएदार शर्मा जी का मकान बनखंडी ऋषिकेश तथा
अक्षत (फरार /वांछित अभियुक्त) बताया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तथा फरार अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की कॉल डिटेल निकाल कर शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के विषय में भी जांच कर सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभियुक्त को समय से मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
