News

मिथुन सिंह तुला मकर राशि वालों के लिए ग्रहों की वाणी ,आज का राशिफल 26 november 2020

मिथुन राशि

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से दशम भाव में संचरण करेगा जिसके कारण आज कार्य क्षेत्र में आज आप व्यस्त रहेंगे। पिता का सहयोग एवं आशिर्वाद बना रहेगा। वाहन और संपत्ति के लाभ के योग है।अपने कैरियर को आगे ले जाने वाला दिन है। विद्यार्थी प्रोफेशनल कोर्सों का आज चुनाव कर सकते हैं ।प्रेम संबंधों में आज कुछ ताजा पन रहने वाला है। आज दांपत्य जीवन मे पत्नी को लेकर कुछ आज चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से चले आ रहे रोग में लाभ होगा और शत्रु आप पर हावी नहीं हो पाएंगे।

श्री हरि विष्णु एवं पीपल वृक्ष की आराधना मंगलकारी होगी। मंदिर मे हल्दी एवं पीली वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से अष्टम भाव में संचरण करेगा जिसके कारण आज कुछ चिंता बनी रहेगी।विद्यार्थी अपनी शिक्षा संबंधी योजनाओं में धैर्य रखें। वाहन संपत्ति विनिवेश के लिए सही समय नहीं है। कार्य व्यवसाय में रणनीति बनाकर चलें राजनीतिक लोगों से संबंध अच्छे होंगे प्रेम संबंधों में साथी की तरफ से चिंता का सबब बन सकता है आज दांपत्य जीवन मेपत्नी का स्वास्थ कमजोर रह सकत है संतान पक्ष के क्षेत्र में कुछ असंतोष रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से छाती एवं वायु जनित रोग मैं वृद्धि हो सकती है। थोड़ा मानसिक अवसाद रह सकता है। शत्रु एवं कोर्ट कचहरी के मसलों में किसी बड़े के सहयोग से निपटारे की ओर जा सकते हैं।

शिवलिंग की आराधना की आराधना मंगलकारी होगी। महामृत्युंजय का जप सर्वोत्तम है

तुला राशि

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से षष्ठ भाव में संचरण करेगा आज आपको अपने स्वास्थ्य एवं शत्रुओं से बेहद सावधान रहना होगा। इस क्षेत्र मे आपकी समस्या आपको परेशान करने वाली है।विद्यार्थी अपनी शिक्षा संबंधी मामलों मे स्थिरता से लाभ प्राप्त कर सकते है। वाहन प्रोपर्टी के संदर्भ मे पूरी जानकारी लेकर कोई निर्णय ले। समय सावधानी रखें। कार्य व्यवसाय में जल्दबाज़ी मे कोई अहम निर्णय न ले । प्रेम संबंधों में समझदारी से काम ले।आज दांपत्य जीवन मे पत्नी और परिवार के साथ वाणी पर सयंम रखते हुये व्यवहार करे। स्वास्थ्य की दृष्टि से रक्त एवम सर्दी जनित रोग के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। शत्रु एवं कोर्ट कचहरी के मसलों को टालना हित मे होगा।

शिव आराधना एवं हनुमान मंदिर जाकर मीठा बाटना शुभ होगा।

धनु राशि

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि,26 नवंबर 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से चौथे भाव में संचरण करने से स्थिति कुछ डामाडोल रहने वाली होगीं। वाहन एवं भूमि के क्रय विक्रय से कुछ असन्तोष रहेगा। स्वास्थ्य से चली आ रही परेशानी से निजात मिलेगी ।आपनी सजगता से शत्रुओं पर हावी रहेंगे। विद्यार्थी के लिये शिक्षा संबंधी मामलों मे विद्यार्थियों के लिये दिन सामान्य। व्यवसाय मे कुछ नया जोड़ सकते हैं।। प्रेम संबंधों के लिये आज का दिन संबंधों को लेकर चिन्तन करने वाला।दांपत्य जीवन सुखी। यात्रा से लाभ। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही दिखाई पड़ रहा है। शत्रु एवं कोर्ट कचहरी के मसलों मे भ्रम की स्थिति रहेगी।अध्यातम की ओर रुचि बढ़ेगी।

गणेश अराधना पूजा कल्याणकारी होगी।धार्मिक स्थानो पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।