News

क्या कहते हैं आज सितारे वृषभ कन्या धनु और कुंभ राशि वालों के लिए, आज का राशिफल 26 नवंबर 2020

वृष राशि

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से लाभ भाव में संचरण करेगा जिसके कारण आज धन प्राप्ति के योग हैं।कार्य क्षेत्र में आज अपने कार्य निवेश बड़ा सकते हैं। मित्रों और आपसी संबंधों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में आगे जाने का दिन है। प्रेम संबंधों में विश्वास के साथ आगे बढ़े। आज दांपत्य जीवन सामान्य रहने वाला। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें । स्वास्थ्य की दृष्टि से शारीरिक थकान एवं कमजोरी महसूस होगी।

श्री हरि विष्णु एवं लक्ष्मी जी की आराधना मंगलकारी होगी। मंदिर मे घी एवं दही का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से सप्तम भाव में संचरण करेगा जिसके कारण आज व्यवसाय एवं साझेदारी केंद्र बना रहेग।विद्यार्थी अपनी शिक्षा संबंधी राय मशवरा किसी जानकर से कर लाभ प्राप्त कर सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कार्य व्यवसाय में कोई अहम निर्णय ले सकते है। प्रेम संबंधों में विवाह की ओर अग्रसर हो सकते है।आज दांपत्य जीवन ठंडा गरम रहने वाला हैं। संतान का व्यपार मे सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से ब्लड प्रैशर ,सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।।थोड़ा मानसिक एकाग्रता मे कमी रहेंगी। शत्रु एवं कोर्ट कचहरी के मसलों में मध्यस्थता हो सकती है।

लक्ष्मी गणेश की आराधना की आराधना मंगलकारी होगी।गाय सेवा आपके लिए शुभ होगा

धनु राशि

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि,26 नवंबर 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से चौथे भाव में संचरण करने से स्थिति कुछ डामाडोल रहने वाली होगीं। वाहन एवं भूमि के क्रय विक्रय से कुछ असन्तोष रहेगा। स्वास्थ्य से चली आ रही परेशानी से निजात मिलेगी ।आपनी सजगता से शत्रुओं पर हावी रहेंगे। विद्यार्थी के लिये शिक्षा संबंधी मामलों मे दिन सामान्य। व्यवसाय मे कुछ नया जोड़ सकते हैं।। प्रेम संबंधों के लिये आज का दिन संबंधों को लेकर चिन्तन करने वाला।दांपत्य जीवन सुखी। यात्रा से लाभ। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही दिखाई पड़ रहा है। शत्रु एवं कोर्ट कचहरी के मसलों मे भ्रम की स्थिति रहेगी।अध्यातम की ओर रुचि बढ़ेगी।

गणेश अराधना पूजा कल्याणकारी होगी।धार्मिक स्थानो पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि,26 नवंबर 2020 को चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 9:20 तक आपकी राशि से दूसरे भाव में संचरण करने से कुटुम्ब परिवार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। वाहन एवं भूमि का क्षेत्र ठीक रहेगा। आज कम्युनिकेशन से लाभ मिलेगा । विद्यार्थीयो के लिये दिन ठीक।
कार्य व्यवसाय मे कुछ बदलाव होने की संभावना। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा।दांपत्य जीवन सामान्य। यात्रा से लाभ। कोर्ट कचहरी के मसलों मे चिंता रहेगी।स्वास्थ्य मे कुछ गडबड़ हो सकती है।

शिव आराधना एवं शिव मंत्रों का जाप शुभ होगा।काली उड़द का दान हितकारी होगा।