News

राज्य मंत्री भगतराम कोठारी ने किया मार्शल आर्ट एकडेमी के द्वारा चलाए जा रहे शिविर के आठवें दिन का शुभारंभ

ऋषिकेश- 8 नवंबर 2020
इंदिरा नगर विस्थापित कॉलोनी में नेशनल मार्शल आर्ट एकडेमी के द्वारा चलाए जा रहे शिविर के आठवें दिन का शुभारंभ भगतराम कोठारी उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री (गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड ,अध्यक्ष ) एवं रीना रांगड़(जिला पंचायत सदस्य) ,नरेन्द्र खुराना(लेखाशास्त्र प्रवक्ता ,विद्या मन्दिर) ,हरिचरण सिंह(समाजसेवी) सभी अतिथियो का स्वागत नेशनल मार्शल आर्ट एकडेमी की संचालिका शिवानी गुप्ता व उनकी टीम द्वारा माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर किया!

इस अवसर पर भगतराम कोठारी ने कहा कि शिवानी योग नगरी ऋषिकेश के लिए रोल मॉडल बन रही है तथा सभी बच्चे बढ़-चढ़कर उसमें प्रतिभाग कर रहे हैं वह बधाई के पात्र है!
शिविर में नरेन्द्र खुराना ने बताया कि छोटे छोटे नन्हें मुन्नों में शिवानी ने जो आत्मरक्षा के प्रति बच्चो में आत्मविश्वास जगाया है ,वह अद्भुत व अकल्पनीय है!
शिविर में हरिचरण ने कहा कि आप महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है!

शिविर में रीना रांगड़ ने कहा कि मै जब शिवानी की समाज के प्रति बकार्यशैली को देखती हूं ,तो मुझमें भी वह मातृशक्ति के प्रति कार्यकरने के उत्साह को भर देती है!
वही आज भगतराम कोठारी का जन्मोत्सव भी सभी नन्हे मुन्नों ने केक काटकर पुष्पगुच्छ भेंट कर मनाया !
शिविर में शिवानी गुप्ता एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों व नन्हे मुन्नों ने राज्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ,व सभी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से प्राथना की !
सरोजनी थपलियाल के चले कार्यक्रम संचालन में ज्योति सजवाण (समाज सेवी), डी.बी.एस. रावत (पूर्व प्रधनाचार्य भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज), विकास नेगी (एडवोकेट) ,गौरव कण्डियाल, आदित्य राणा,लक्ष्मी सजवाण ,वंशिका व लगभग 155 बच्चे एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

One thought on “राज्य मंत्री भगतराम कोठारी ने किया मार्शल आर्ट एकडेमी के द्वारा चलाए जा रहे शिविर के आठवें दिन का शुभारंभ

  • Sir i am interested in a media job
    Please guide me

Comments are closed.