*नई टिहरी पुलिस ने किया नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकत करने पर तीन (3) युवकों को गिरफ्तार / भेजा जेल।*

टिहरी गढ़वाल दिनांक 7 अगस्त 2021_
नई टिहरी पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने पर तीन लोगों गिरफ्तार किया है।
दिनांक 06/08/2021 को कोतवाली नई टिहरी पर एक लड़की के पिता द्वारा सूचना दी गयी थी कि जिस समय उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल के लिये जा रही थी तभी राजकीय चिकित्सालय बौराड़ी के पास 108 वाहन चालक तथा उसके अन्य 02 साथियों द्वारा उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ तथा अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया।
जिस पर कोतवाली, नई टिहरी पुलिस द्वारा अभियुक्तों को तलाश कर तत्काल गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में अभियुक्तों के नाम व पता,

मनीष बहुगुणा पुत्र जितेन्द्र प्रसाद बहुगुणा निवासी: ग्राम साबली, थाना चम्बा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 25 वर्ष।,
विकास भट्ट पुत्र मस्तराम भट्ट निवासी: बादशाही थोल,थाना चम्बा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 26 वर्ष।
गौरव उनियाल पुत्र वेदप्रकाश उनियाल निवासी: चम्बा, थाना चम्बा, उम्र 32 वर्ष।
बताया गया है।
अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है।
