*उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा इकाई के अध्यक्ष व उत्तराखंड आंदोलनकारी “जोगिंदर सिंह बेदी” ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट, उत्कृष्ट कार्य के लिए किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त।*

ऋषिकेश दिनांक 7 अगस्त 2021_
उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा इकाई के अध्य्क्ष व वरिष्ठ उत्तराखंड आंदोलनकारी जोगिंदर सिंह बेदी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर परमुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए जोगिंदर सिंह बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यकाल को अभी एक महीना ही पूरा हुआ है

इतने कम समय में उत्तराखंड वासियों के लिए व समाज मे जो उत्कृष्ट कार्य मुख्यमंत्री के द्वारा किये है वह सराहनीय है।
मुलाकात में उत्तराँचल पंजाबी महासभा युवा इकाई ऋषिकेश के गगनदीप सिंह बेदी व जोगिंदर सिंह बेदी उपस्थित रहे।
