News

23 जनवरी को किसान विरोधी कानून के विरोध में राजभवन कूच (विशाल ट्रेक्टर रैली) को लेकर किसान संयुक्त मोर्चा ने की बैठक।

ऋषिकेश दिनांक 21 जनवरी 2021_
विधानसभा के छिद्दरवाला ग्रामसभा क्षेत्र के गुरुद्वारे में काले क़ानूनों के विरोध में किसानों ने पंचायत के साथ ही 23 जनवरी को किसान विरोधी क़ानूनों के विरोध में राजभवन कूच ( विशाल ट्रैक्टर रैली ) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पंचायत की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ऋषिकेश से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर होने वाली रैली में सभी लोग पहुंचेंगे। इसके साथ ही एक कमेटी का गठन भी किया गया जो आंदोलन में मुख्य भूमिका में रहेंगे।


किसान पंचायत में सरदार गुरदीप सिंह, सरदार गोविंद सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, हाजी अमीर हसन, सरदार तेजिंदर सिंह, गोकुल रमोला, अंशुल त्यागी, उमेद बोरा, सरदार बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश पाल सिंह आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। बैठक का संचालन मनोहर सिंह सैनी ने किया।