कांग्रेस को और मजबूत बनाने एवं युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेसियों ने किया मंथन, वार्ड अध्यक्ष तथा कमेटियों के लिए की तैयारी।

ऋषिकेश दिनांक 21 जनवरी 2021_
कांग्रेस भवन ऋषिकेश में युवा कांग्रेस ऋषिकेश द्वारा एक बैठक रखी गई। इस बैठक में युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी में जोड़ने की चर्चा की गई।
युवा नेता विवेक तिवारी ने कहा कि इस माह के अंत तक युवा कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष व वार्ड कमेटियों के गठन के साथ ही युवा कांग्रेस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को 8 सेक्टरों में बांटा जाएगा। जिसमें जिला के पदाधिकारी इन सेक्टर के प्रभारी होंगे व विधान सभा पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य वार्ड प्रभारी नियुक्त होंगे।
युवा नेता जितेंद्र पाल पार्टी ने कहा कि युवा कांग्रेस वार्डो में जाकर वार्डों की समस्या के लिए निस्तारण की लड़ाई लड़ेगी।

इस मौके पर एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अजय धीमान प्रदेश महासचिव सनी प्रजापति पूर्व छात्र अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, गौतम नौटियाल, राहुल पांडे, श्याम शर्मा, कृष्णा राजभर, गोविंद यादव, दक्षेश मनचंदा, आदित्य किंगर, अंशुमन चावला, हिमांशु कश्यप, यश अरोड़ा, मनीष राजभर, आशीष शर्मा, मनप्रीत सिंह, साहिल मलिक, विशाल स्नेह, श्याम थापा, दीपक वर्मा, आर्यन शर्मा आदि मौजूद थे।
