बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर युवा कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन / फूंका पुतला।

ऋषिकेश दिनांक 11 फरवरी 2021_
प्रदेश सयोंजक सोशल मीडिया गौतम नौटियाल के नेतृत्व में ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कांग्रेस भवन में सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी के बीच गौतम ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती हुई बेरोजगारी पर सरकार किसी भी तरह का ठोस कदम नहीं उठा रही है। देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने से युवा हताश है। महंगाई के कारण गरीबों की परेशानी बढ़ गई है। देश का किसान दो माह से अधिक समय से अनशन पर है, लेकिन केंद्र सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। आंदोलन दबाने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे निंदनीय हैं।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव गौरव राणा ने कहा कि बजट ने भी लोगों को मायूसी दी है। कहा कि इस कोरे वादों वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना होगा। केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। सरकार मंहगाई पर लगाम नहीं लगाती तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर कर भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करेगी।
जिला महासचिव आर्यन गिरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनों के जेब पर बड़ा डाका डाला है। खाद्य पदार्थ से लेकर अन्य चीजों पर बढ़ती महंगाई पर सरकार को लगाम लगाना चाहिए व जनता को राहत देनी चाहिए।
इस अवसर पर जिला महासचिव आर्यन गिरी , पूर्व जिला महासचिव जयपाल सिंह , पूर्व जिला महासचिव एकांत गोयल , पूर्व जिला सचिव अमित पाल , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा , जिला सचिव बुरहान अली , जिला महासचिव अजय राजभर , प्रदीप सिंह , देव छेत्री , सौरव थापा ,अजय कुमार ,अनुष रावत , रोहित जयसवाल , विधान गौतम ,अविनाश मल्होत्रा ,हिमांशु सिंह , शिवम बिरला ,साहुल कुमार ,सागर चौहान , रवि कुमार ,अजय कुमार ,सौरभ वर्मा , भरत , राहुल पांडेय , अशोक शर्मा , इत्यादि भारी सख्या में युवा कांग्रेसजन मौजूद रहे।।
