News

गैरसैण ग्रीष्मकालीन राजधानी की प्रथम वर्षगांठ पर विधानसभा परिसर में 4 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम कर जलाए जाएंगे 1101( ग्यारह सौ एक ) दीए ।

भराड़ीसैंण 3 मार्च 2021_
गैरसैण(भराड़ीसैंण) ग्रीष्मकालीन राजधानी की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 4 मार्च को विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संध्या के समय 1101 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे ।


विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारियों का सपना था कि प्रदेश की राजधानी गैरसैंण होनी चाहिए। इस को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में विगत 1वर्ष पूर्व घोषणा की थी। और इसी के अनुरूप भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का संचालन भी किया जा रहा हैl अग्रवाल ने बताया कि यह संयोग ही है कि 4 मार्च को प्रदेश सरकार का बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा l उन्होंने कहा है कि 4 मार्च को भराड़ीसैण विधानसभा में उत्सव का माहौल रहेगा l