महंगाई रोकने को लेकर उचित कदम उठाए केंद्र एवं राज्य सरकार, नहीं तो दे इस्तीफा/ जयपाल जाटव

ऋषिकेश दिनांक 4 मार्च 2021_
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार लक्ष्मण झूला रोड चंद्रभागा पुल के निकट पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां बेलगाम बढ़ती महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयपाल जाटव ने कहा कि रोज-रोज रसोई गैस एवम पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे खाने पीने की हर चीज महंगाई के नए इतिहास कायम कर रही है, महंगाई रोकने में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार असफल साबित हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार को महंगाई पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए, जिससे आमजन को राहत मिले और यदि सरकार महंगाई नहीं रोक सकती केंद्र एवं राज्य सरकार अपना इस्तीफा दें। जिससे दोबारा चुनाव हो और नई सरकार आए जो बढ़ती महंगाई पर काबू पा सके। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पुतला फूंकने व प्रदर्शन करने वालों में अशोक विश्वकर्मा, जतिन जाटव, रमेश राम, अखिलेश राजभर, कुन कुन साहनी, सकल साहनी, सोनू महतो, राजाराम, भीम साहनी, राजेश साहनी, अवधेश राजभर, टिंकू मौर्य, भोमाराम,संतोष कश्यप, दलीप अग्रवाल, राजकुमार राजभर, अमरजीत, पप्पू मौर्य, दिनेश साहनी, याकूब साहनी, उर्मिला, मनसा देवी, मोहन राम, पूनम देवी, चंद्रो देवी, कुसुम देवी, प्रमिला देवी, मुन्ना साह आदि उपस्थित थे ।
