News

आयुर्वेदिक औषधि निर्माणशाला स्वर्ग आश्रम से सिडकुल स्थानांतरण के विरुद्ध सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना छठे दिन भी जारी।

ऋषिकेश दिनांक 22 जनवरी 2021_
गीता भवन स्थित आयुर्वेदिक औषधि निर्माणसाला के स्वर्गआश्रम जौक से सिडकुल स्थानांतरण के विरोध स्वरूप सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना छठवें दिन आंदोलन लगातार जारी रहा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि यमकेश्वर गोपाल अग्रवाल ने कहा कि हमारी राज्य की लोकप्रिय सरकार पर्वतीय क्षेत्र से होने वाले पलायन को रोकने हेतु प्रयत्नशील है। माननीय विधायक यमकेश्वर रितु खंडूरी जी कि यह सोच है की यमकेश्वर जैसे पर्वतीय क्षेत्र में लघु उद्योग की स्थापना हो जिससे क्षेत्र में रोजगार का सर्जन हो । उन्होंने इस आयुर्वेदिक औषधि निर्माण शाला के भविष्य को लेकर प्रबंधन से चर्चा की है कि वे इन कर्मचारियों के हितों को ध्यान से रखकर कार्य करें।


भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा मनीष राजपूत ने कहा कि कर्मचारियों की दुख की इस घड़ी में समस्त भाजपा परिवार आपके साथ हैं। आप के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रबंधन वर्ग को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु यथोचित कदम उठाने चाहिए ।
पूर्व सभासद गजेंद्र नागर ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति के माध्यम से जो यह आंदोलन चल रहा है यह हमारे यमकेश्वर क्षेत्र की अस्मिता से जुड़ा है। इसमें सभी संस्थाओं यथा गाड़ी यूनियन ,लघु व्यापार यूनियन, ठेली यूनियन ,ऑटो टैक्सी यूनियन सहित सभी संस्थाओं से सहयोग मांगा जा रहा है और सभी का रूख इन कर्मचारियों के लिए सकारात्मक है ।


इस अवसर पर धरने को सहयोग करने वालों में गढ़वाल मंडल विकास निगम के डायरेक्टर व यूनियन के संरक्षण आशुतोष शर्मा, नगर पंचायत जोक के अध्यक्ष माधव अग्रवाल सभासद सभासद नवीन राणा सभासद जीतू अवस्थी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष आदेश तोमर पूर्व बीडीसी मेंबर बृजेश चतुर्वेदी, अंकित गुप्ता, बबलू चौहान, चेतन चौहान, और समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।