हिंदू सुरक्षा सेवा संघ में महिला मोर्चा को मिली नई ऊर्जा, हीती सनातनी बनीं प्रदेश अध्यक्ष

Lok Kesari News
देहरादून।25 अप्रैल 2026
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी स्वाति शर्मा की संस्तुति पर संगठन के विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए हीती सनातनी को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से संगठन के महिला विंग को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि हीती सनातनी के नेतृत्व में महिला मोर्चा समाज सेवा, संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश संयोजक एवं राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा, प्रदेश प्रभारी विक्रांत शर्मा, प्रदेश संयोजक गौरव शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मोनू सनातनी, प्रदेश मंत्री विकास सिंह, प्रदेश महामंत्री अमित कोठारी, प्रदेश मंत्री विजय पवार, देहरादून जिलाध्यक्ष राहुल सूर्यवंशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने हीती सनातनी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

