News

किसानों तक पहुंचेंगे मंडियों के जरिए एक लाख करोड़ -तोमर

नई दिल्‍ली/ पीएम मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार का कंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें कृषि के क्षेत्र में कई बड़े फैसले लिए गए। इन फेसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते सात वर्षो में लगातार किसानों के हित में कई फैसले लिए हैं कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार नारियल की खेती को बढ़ाने क लिए नारियल बोर्ड अधिनियम में संशोधन करने जा रही है। नारियल बोर्ड का अध्यक्ष एक गैर सरकारी व्यक्ति होगा। यह व्यक्ति किसान वर्ग से होगा जो खेत के काम को जानते और समझते है। तोमर ने कहा हमारे देश में एक बड़े क्षेत्र में नारियल को खेती होती है। इसका उत्पादन बढ़े और किसानों को सहूलियत दिया जा सके इसक लिए 1981 में नारियल बोर्ड एक्ट लाया गया था इसमें हम संशोधन करने जा रहे हैं। बोर्ड का अध्यक्ष गेर शासकीय व्यक्ति होगा। कंद्रीय कृषि मंत्री कहा कि यह किसानों क बीच से ही होगा जो खेती किसानी क कामों को जानते हैं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा बजट में कहा गया था कि मंडियां समाप्त नहीं होगी बल्कि मंडियों को और मजबूत किया जाएगा। मंडियों को और संसाधन मिले इस दृष्टि से प्रयास किया जाएगा। कृषि अवसंरचना फंड को आत्मनिर्भर भारत के तहत एक लाख करोड़ रुपये प्रवर्धित किया गया है उस फंड का उपयोग । कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एपीएमसी को खत्म नहीं किया जाएगा।

् पक ३ ज॥