बंद पड़े बच्चों के स्कूलों को सुरक्षा के इंतजामों के साथ खोले जाएं /राजकुमार अग्रवाल

ऋषिकेश दिनांक 29 जनवरी 2021_
करोना महामारी की वजह से बंद बच्चों के स्कूल सुरक्षा के इंतजाम करते हुए शीघ्र खोलने चाहिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जब सरकार द्वारा स्पोर्ट्स कॉलेज स्विमिंग फूल सिनेमाघर वह थिएटर आदि खोलने की तैयारी चल रही है एवं बाजार पूरी तरह से खुल चुके हैं तथा कुंभ में सरकार लाखों की संख्या में तीर्थ यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है तब शिक्षा के मंदिरों को बंद रखना औचित्य नहीं है। इससे बच्चों मैं पढ़ने की आदत खत्म होती जा रही है तथा युवा भ्रमित हो रहे हैं जिससे अभिभावक भी परेशान हैं।

अतः सरकार द्वारा युवाओं के विकास के लिए सभी विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर सेनीटाइज कर खोलने की अनुमति दी जाए ।
