संकल्प महिला बाल विकास समिति के सदस्यों द्वारा घर- घर जाकर महिलाओं को किया अपने अधिकारो के प्रति जागरूक,ऋषिकेश में भी महाविद्यालय की रेंजर्स ने संकल्प समिति के सहयोग से किया महिलाओं को सम्मानित

हरिद्वार, (संजय राजपूत)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संकल्प महिला बाल विकास समिति द्वारा संगोष्ठी आहूत की गई जिसमें आज के समय मैं नारी सशक्तिकरण पर चर्चा हुई संगोष्ठी मैं उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस पर अपने विचार रख सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इसी कड़ी में हरिद्वार जिला प्रभारी निशा भारती के नेतृत्व में महिलाओं सदस्यों द्वारा घर घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया ।

निशा भारती ने जानकारी देते हुये बताया कि घरेलू हिंसा पर समिति द्वारा पहले से ही पूरे देश में कार्यक्रम चलाया जा रहा है और साथ ही बच्चों एवं महिलाओं में कुपोषण को लेकर समिति अपना योगदान दे रही है ।

ऋषिकेश मैं भी श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर पं० ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय के भारत स्काउट गाइड के की सहायक रेंजर लीडर प्रियांशी राजपूत के नेतृत्व में सभी रेंजर्स द्वारा संकल्प महिला बाल विकास समिति के साथ मिलकर आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला प्रोफेसरों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया। इसके लिए सभी महिला प्रोफेसर ने रेंजर्स व संकल्प समिति का आभार प्रकट किया।
संकल्प महिला बाल विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रेंजर्स द्वारा किये गए काम की सराहना की। समिति के प्रान्तीय उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने कहा कि समिति द्वारा गरीब परिवार की महिलाओं की मदद के कार्यों में भारत स्काउट गाइड की रेंजर्स का हमेशा से सहयोग मिलता रहा है। रेंजर्स के साथ पूर्व में भी समिति द्वारा कोरोना काल मे गरीब लोगों की मदद आदि के कार्य किए गए हैं और आगे भी किये जायेंगे।
इस अवसर पर संकल्प समिति से सुभाष माथुर, संजय राजपूत गौरव शर्मा अक्षय गिरी मदन सिंह सौरव शर्मा आदि अन्य सदस्यों के साथ साथ प्रियदर्शिनी टीम की सभी रेंजर्स अमीषा सिंह, हर्षिता कुकरेती, निकिता भण्डारी, अंकिता भिष्ट, पूजा चंदेल, शीतल रावत, सानिया नेगी, विनीता रावत, प्रियंका ग्वारी, समीक्षा रावत, पूर्वा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
