संवेदना ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस।

ऋषिकेश दिनांक 9 मार्च 2021_
ऋषिकेश स्थित तपोवन में संवेदना ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।
तपोवन स्थित संवेदना ट्रस्ट महिलाओं के उत्थान में लगातार कार्यरत है जो कि आए दिन महिलाओं की समस्या को लेकर जागरूकता के कार्य करता रहता है।
इसी क्रम में महिला दिवस को लेकर ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय प्रोग्राम रखा गया। जिसमें प्रथम दिवस Flea Market का शुभारंभ कर महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्त निर्मित उत्पाद को रखा गया,तथा महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पाद को एकत्र कर सजाया गया जोकि काफी रोचक समारोह रहा।

द्वितीय दिवस को अलग-अलग गतिविधियां ट्रस्ट द्वारा की गई जिसमें समारोह का शुभारंभ कुमारी मीणा के नृत्य प्रस्तुति द्वारा किया गया जो कि दर्शकों को अत्यंत पसंद आया। जिसके पश्चात अर्जेंटीना देश से मिस एक्वा व सेलेस्लिया ने कार्यक्रम में भाग लिया जिन्होंने महिलाओं से संबंधित अधिकारों को महिलाओं से अवगत कराया।
राघव व अंश (दिल्ली निवासी) ने डिजिटल विधि द्वारा महिलाओं से संबंधित फिल्म पीरियड्स एंड ऑफ सेंटेंस तथा लेडीस फर्स्ट दिखाई गई, जिसका विस्तार आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतू सिंह द्वारा किया गया, आरती सक्सैना (प्रेसिडेंट संवेदना ट्रस्ट) द्वारा महिलाओं को प्रेरित कर पर्सनल हाइजीन का ज्ञान दिया। जिसके पश्चात लक्ष्मी शुक्ला द्वारा सभी महिलाओं को अच्छी जीवनशैली अपनाने के गुर भी सिखाए गए।

वालंटियर में मेघा बर्थवाल एवम योगिता सक्सेना उपस्थित रहे ।
प्रोग्राम के अंत में आरती सक्सेना द्वारा संचालित संवेदना ट्रस्ट में डिजाइनर ड्रेस के क्रॉस की छात्राओं को प्रमाण पत्र द्वारा प्रोत्साहित किया गया। जिसमें यशोदा, हिमानी, अमृत्य, नैना, सपना, मुस्कान, फूलमती आदि को प्रमाण पत्र दिए गए।
