Newsउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनराजनीती

ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा से गूंजा रायवाला, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत

ऋषिकेश/रायवाला। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के रायवाला (प्रतीत नगर) में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्प वर्षा और फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि और 30 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।

स मौके पर अजय साहू ने विधायक के कार्यकाल में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों के लिए जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत लाइनों पर बंचिंग केबल, पेयजल लाइन और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के कार्यों से लोगों को सीधा लाभ मिला है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने डॉ. अग्रवाल को दोबारा भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, गणेश रावत, बलविंदर सिंह, कमल कुमार, चित्रवीर छेत्री, देवेंद्र नेगी, लक्ष्मी गुरुंग, गीता थापा, हिमगिरी, शिवकुमार पाल, यशोदा नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।