नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले मे आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उत्तराखण्ड, यूपी में पुलिस छापेमारी

हरिद्वार नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कौ आठ टीमे में जुटी है।फरार आरोपी के मोबाइल की अन्तिम लोकेशन रूडकी मिली हैं, उसक॑ पश्चात मोबाइल बंद जा रहा हैं।
पुलिस की टीमे उत्तराखण्ड सहित यूपी क॑ विभिन्न जनपदों में आरोपी को दबोचने क॑ लिए छापेमारी कर रही है।पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा। वहीं कानून व्यवस्था कायम के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। बताते चल कि नगर कोतवाली क्षेत्र में कॉलोनी से रविवार की शाम से ही लापता 11 साल की बच्ची का शव पडोस के ही एक मकान से पुलिस ने बरामद कर लिया था। इस मकान को रेडिमेंट ग्रारमेंटस के होलसेल गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।
पुलिस ने घटना वाले दिन ही मुख्य आरोपी गोदाम स्वामी राजीव के भांजे राम तीरथ को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि घटना को छुपाने और पुलिस को गुमराह करने वाले आरोपी के मामा राजीव अपने परिवार के साथ फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के सामने ही घटना का दूसरा आरोपी फरार होने पर कॉलोनीवासियों के गुस्से का सामना पुलिस अधिकारियों को करना पड़ा था।
पुलिस ने नया हरिद्वार स्थित फरार आरोपी की के घर पर छापा मारा गया, लेकिन मकान पर ताला पड़ा मिला। पुलिस को फरार आरापी राजीव क मोबाइल की अन्तिम लोकशन रूडकी मिली थी, जिसक बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, पोक्सों, हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एसएसपी संथिल अबुदेई कृष्णगाज एस द्वारा फरार आरापी को दबोचने के लिए एसओजी सहित पुलिस
की आठ पुलिस लिस टीमों का गठन कर उसकी तलाश में लगाया गया हैं। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही फरार आरापी राजीव को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना स्थल के आसपास कानृन व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात | किया गया है। ताकि कॉलोनी के लोग गुस्से में कोई ऐसा कदम न उठा सके, जाकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए बाधित हो।
बता दें कि घटना स्थल और पीडित परिवार का घर भी पास ही होने के कारण कॉलोनी के लोग गुस्से में कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे । जबकि सोमवार को घटना को लेकर मृतका के अन्तिम संस्कार के बाद घटना से गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने सडक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। जिसकी जानकारी पर पुलिस आलाधिकारियों ने मौक पर पहुंचकर गुस्साएं लोगों को शांत किया था।
नगर कोतवाली प्रभारी निरिक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए एसओजी सहित पुलिस की आठ टीमों को तलाश में लगाया गया है। जबकी घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।
पुलिस फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
