आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले को पुलिस ने खोज निकाला, देवर ने ही किया था भाभी को बदनाम करने नीयत से फोटो वायरल-

हरिद्वार । दम्पति का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले आरापी को ज्वालापुर ने खाज निकाला है। जोकि का देवर निकला हैं, जिसने परिवारिक विवाद क॑ चलते भाभी को बदनाम करने की नीयत से फोटो किया था वायरल। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि गत दिनों ज्वालापुर कोतवाली में क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी और पति की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी। फोटो में उनके मांबाइल नम्बर लिखते हुए अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया हे।
पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मुक्कदमा दर्ज करते हुए जांच कर दी। सोशल मीडिया पर जिस मोबाइल नम्बर से फोटों को वायरल किया गया था, जांच के बाद वह नम्बर सिड्कुल स्थित फेक्ट्री में कार्यरत एक कर्मी का निकला। जिससे पूछताछ की गयी तो पता चला कि जिस दिन व समय फोटो वायरल की गयी थी उस समय उसका मोबाइल ज्वालापुर निवासी गांविन्द ने इस्तमाल किया था। जब गोविन्द को बुलाकर पूछताछ की गयी तो वायरल फाटो के मकसद से पर्दा उठ गया।
दरसल दम्पति का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला शख्स ओर कोई नहीं बल्कि महिला का देवर निकला। जिसने वायरल करने की वजह परिवारिक विवाद बताते हुए भाभी को बदनाम करने की अपनी मंशा जाहिर कर दी। उसने अपने मित्र के मोबाइल का इस्तेमाल कर फोटो वायरल की थी, ताकि किसी का उस पर शक न जाए।
पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हे।
