Newsउत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनहरिद्वार

स्कूटी पर 44 पव्वे सहित अंग्रेजी शराब तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिस पर गठित टीमों द्वारा शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश,अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश,शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत गठित टीम के द्वारा दिनांक 21/09/2021 को पुरानी चुंगी ऋषिकेश के पास से एक अभियुक्त को एक्टिवा स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर-UK07AR3651 पर 44 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का McDowell no-1 व्हिस्की की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया| अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है|

पकड़ा गया अभियुक्त विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र फूल सिंह निवासी पुरानी जाटव बस्ती ऋषिकेश देहरादून उम्र 32 वर्ष है।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हैं ।

इस अभियान में पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल अनित कुमार ,.कांस्टेबल विकास कुमार ने सराहनीय कार्य किया।